Shankar Nagar, Raipur, Chhattisgarh, 492007

जिस तरह रोज खाना और सोना आवश्यक है उसी प्रकार रोज व्यायाम भी जरूरी है। व्यायाम शरीर तथा दिमाग दोनों को स्वस्थ रखता है। यह तनाव को दूर करता है, वजन कम करता है, यह हड्डी और मासपेशियों की सेहत बढ़ाता है, यह आपकी ऊर्जा बढ़ाता है, कई बीमारियों से आपको दूर रखता है, यह आपको अच्छी नींद देता है, अथार्त यह हर तरह से अत्यंत उपयोगी है।

व्यायाम के प्रकार हैं –

ऐरोबिक्स (aerobics, endurance) – वे व्यायाम जिससे पसीना आ जाए, हार्ट रेट बढ़ जाए। इसको cardio-respiratory व्यायाम भी बुलाते हैं। जैसे – डांस, वॉक, jogging, स्विमिंग, cycling, सीढ़ी चढ़ना, स्पोर्ट्स, जुमबा, आदि। ये व्यायाम हमारे फेफड़े तथा हार्ट को चुस्त तथा तंदरुस्त रखता है। हमारे शरीर का खून का संचार तथा ऑक्सिजन का संचार अच्छा रहता है। प्रतिदिन 20 मिनिट करना चाहिए।

Stretching/flexibility – मासपेशियों को खिचाव देने वाले व्यायाम जैसे योगा, आदि। ये व्यायाम हमारे शरीर में खून तथा स्नायु के संचार को ठीक रखता है। हमारे जोड़ों की चाल को बढ़ाता है। हमारी मासपेशियों से तनाव दूर करता है। हमें स्फूर्ति तथा लचिलापन देता है। प्रतिदिन 20 मिनिट करना चाहिए।

Strengthening – मासपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम जैसे weights, resistive machines, resistive bands, जिम में। ये व्यायाम हमारी मासपेशियों को ताकत तथा मजबूती प्रदान करते हैं। हमारी हड्डियों में कैल्सियम की मात्रा बढ़ाते हैं। ये हमारे शरीर में एनर्जि का संचार करते हैं तथा हमे तनाव मुक्त रखते हैं। ये हमे मोटापे से दूर रखते हैं। प्रतिदिन 20 मिनिट करना चाहिए।

Balancing – जैसे – Heel-to-toe walking, Standing on one foot, Practicing tai chi poses. 1 से 2 मिनट प्रति दिन से चालू करें और 5 मिनट तक ले जाएँ।

Meditation – ध्यान लगाने की प्रैक्टिस करने से हम अपने मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं। प्राणायाम तथा ध्यान दोनों की प्रैक्टिस साथ में कर सकते हैं। 1 से 2 मिनट प्रति दिन से चालू करें और 5 से 10 मिनट तक ले जाएँ।

  • क्या खाना है व्यायाम के पहले, दौरान, और बाद में:-
  • व्यायाम से पहले (1-2 घंटे) small snack नाश्ता करें।
  • व्यायाम के दौरान घूंट-घूंट भर पानी लेते रहना चाहिए।
  • व्यायाम के 45 मिनट बाद फिर से छोटा नाश्ता लेना चाहिए।